हर क्षण भागते ये पल
दौड़ कर थाम लूँ
या बाहें फैला
रोक कर
पूछती हूँ जब
क्यू ?
तुम मुझे ले आये
वहां से
जहाँ ,मेरा बचपन बीता ...
हाथों के नीचे निकलकर
छूटकर भागते हुए
पूछा उसने
क्यू ?
खुश नही हो
तुम्हे जो दी जिंदगी नई
दिया परिवार नया
दी जिम्मेदारियां कई
मैंने कब कहा की
खुश नही मै
निभाई है जिम्मेदारियां
बखूबी
भूल कर अस्तित्व सारा
अब ,जब तुम मिले हो
इतने सालों बाद
सिर्फ मेरे लिए
तो लगता है
कितना
बतियाऊं मै
कितना
सजाऊ सवारूँ घर
और सुनूँ गाने नये
कितना ही पढूं
किस्से और कहानियाँ
चाहूँ कर लूँ
कितना ही
घर के काम नये
सुनो ना.......
पर यादों में बसे
हर वो पल है सबसे खास
जिनमे बच्चे होते है पास
देखा ना तुमने भी
बोलो ना ...........:)
*नीता *

बीते कल से पल्ला छुड़ाकर भविष्य में कदम रखना...यादों में सबसे खूबसूरत पल वे जब भविष्य की संभावनाएं साथ हैं....यादें तो रहेंगी..घुली मिली सी...किसी कसक के साथ हमेशा ही....। अच्छी अभिव्यक्ति....
ReplyDeleteआहा .......कितना सुन्दर सर ....दिल से आपका शुक्रिया ...:)
ReplyDelete