Text selection Lock by Hindi Blog Tips

Tuesday, 23 October 2012

ये दिल

सुरमई शाम से आज

ना जाने क्यूं  घबराता है 

ये दिल 

ना जाने क्यूं यादों में

तेरी तडपाता  है

ये दिल

जब भी आँखों में नींद

नही होती रातों में

तेरी ही यादों में भटकाता है

ये दिल

तू दूर ही सही

पर है तो मेरा

जिसे देख खुश हो जाता है

ये दिल

पाकर तुझे सामने

झूमकर गाता है

ये दिल

जाने क्या ऐसा है तुझमे

तुझे पा कर इतराता है

ये दिल ...
              *नीता परिहार *





1 comment:

  1. तू दूर ही सही

    पर है तो मेरा

    gr8 lines

    ReplyDelete