हौसलों की उड़ान
Friday, 28 September 2012
सर्द मौसम
हलकी सी ठंडक लिये
सर्द मौसम ने
आज दस्तक दी
दरवाजा खोला तो देखा
हरसिंगार के फूल
स्वागत में
आँगन में
बिछे हुए थे
हरसिंगार की महक से
तुम कब दबे पाँव
इन्द्रधनुषी सपनो की
फुहार लिए
आ गये
मुझे पता ही नही चला ......
*नीता परिहार *
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment