नारी तुम सदैव ही
देश का स्वाभिमान हो
चिर प्राचीर वर्षों से
देश का अभिमान हो
गाड़े है तुमने झंडे अनेक
वीरता की तुम शान हो
मातृत्व को गले लगाया (मदर टेरेसा )
भारत माँ की आन हो
बनी तुम दुर्गावती,लक्ष्मीबाई
तत्पर जान देने कुर्बान हो
गिरिजा देवी,बेगम अख्तर,लता
ठुमरी,दादरा,गजल गीतों की तान हो
इंदिरा,कल्पना,किरण बन नेतृत्व किया
तुम ही तो देश की शान हो
उषा,शान्ति तिग्गा हो या बचेन्द्रिपाल
तुम सब गुणों की खान हो
बहती तुम अविरल,निश्छल नदियों सी
सहजता ही तुम्हारी पहचान हो
भ्रूण हत्या, दहेज़ प्रताड़ना,अनाचार
न अब तुम्हारा अपमान हो
बिखेरे है सब रंग तुम्हीं ने
नारी तुम महान हो
नारी तुम महान हो .
*****नीता परिहार *****

No comments:
Post a Comment